PM मोदी को 'दोस्त' पुतिन का न्योता; विक्ट्री डे परेड के लिए किया आमंत्रित

Victory Day Parade: रूस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर विजय की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर नौ मई को आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई 2024 में रूस का दौरा किया था।

Victory Day Parade: रूस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर विजय की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर नौ मई को आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उप विदेश मंत्री आंद्रे रुदेंको ने यह जानकारी दी। मॉस्को को भारतीय प्रधानमंत्री के आने की उम्मीद है।

Modi Putin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (दाएं) और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (बाएं) (फाइल फोटो)

रूसी समाचार एजेंसी 'तास' ने रुदेंको के हवाले से कहा कि निमंत्रण पहले ही भेजा जा चुका है और यात्रा की योजना बनाई जा रही है। रूस ने इस साल की विजय दिवस परेड में शामिल होने के लिए कई मित्र देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है। जनवरी 1945 में, सोवियत सेना ने जर्मनी के खिलाफ एक आक्रामक अभियान शुरू किया था। नौ मई को 'कमांडर-इन-चीफ' ने जर्मनी के बिना शर्त आत्मसमर्पण से जुड़े अधिनियम पर हस्ताक्षर किए, जिसके साथ ही युद्ध समाप्त हो गया था।

End of Feed