एक दिन पहले जेलेंस्की ने उड़ाया था पुतिन का मजाक, आज रूस ने कर दिया सबसे बड़ा हमला; बमों, मिसाइलों और ड्रोन्स की कर दी बारिश

रूस पर हाल के दिनों में यूक्रेन ने बढ़त का दावा किया था। कुछ इलाकों को वापस लेने का दावा किया था, लेकिन सोमवार को रूस ने जिस तरह से हमला किया है, वो यूक्रेन के लिए सबसे घातक साबित हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूक्रेन पर अबतक का सबसे बड़ा हमला
  • रूस के बमवर्षकों ने बरसाए बम
  • मिसाइलों से भी रूस ने बोला हमला

ऐसा लग रहा है कि एक दिन पहले जिस पुतिन का जेलेंस्की ने मजाक उड़ाया था, उसका बदला रूस ने ले लिया है। रूस ने यूक्रेन पर अबतक का सबसे बड़ा हमला किया है। रूस ने जमीन और आसमान दोनों ही रास्तों के जरिए यूक्रेन पर हमला बोला है। रूस ने इन हमलों में लोगों को कम उर्जा संयंत्रों को ज्यादा निशाना बनाया है, जिससे यूक्रेन के कई शहर अंधेरे में डूब गए हैं, बिजली की सप्लाई बंद हो गई है।

End of Feed