रूस ने क्रिसमस के दिन यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे को बनाया निशाना, बिफरे जेलेंस्की बोले- पुतिन ने जानबूझकर ये दिन चुना

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने क्रिसमस के त्योहार पर यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला करने के लिए रूस की निंदा की और हमले को अमानवीय बताया।

Russia Attacks Ukraine's Energy Infrastructure: रूस ने बुधवार को यूक्रेन के ऊर्जा को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला किया। इस हमले की वजह से यूक्रेन के एक ताप विद्युत संयंत्र को नुकसान पहुंचा और स्थानीय लोगों को क्रिसमस की सुबह मेट्रो स्टेशन में शरण लेनी पड़ी। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री हरमन हालुशेंको ने फेसबुक पर दिए एक बयान में बताया कि रूस ने फिर से ऊर्जा ढांचे पर बड़े पैमाने पर हमला किया है। यूक्रेन की वायु सेना ने देश के पूर्व में खार्किव, द्निप्रो और पोल्टावा क्षेत्रों पर कई मिसाइलों के दागे जाने की चेतावनी दी है।

Ukraine Russia war

क्रिसमस के दिन रूस का यूक्रेन पर हमला

जेलेंस्की ने बताया अमानवीय हमला

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने क्रिसमस के त्योहार पर यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला करने के लिए रूस की निंदा की और हमले को अमानवीय बताया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ऐसे हमलों के लिए सोच-समझकर योजना बनाने और समय देने की जरूरत होती है और ये कभी भी सहज निर्णय नहीं होते हैं।

End of Feed