हिंदुओं ने कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया है, RSS भारतीय Ku Klux Klan नहीं, अमेरिका में होसबले ने ऐसा क्यों कहा?

RSS: होसाबले कहा कि हिंदू दर्शन और संस्कृति पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में देखती है और श्रेष्ठता का समर्थन नहीं करती। होसाबले ने कहा, हम सजीव और निर्जीव, हर चीज में एकता देखते हैं।

Dattatreya Hosabale: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के महासचिव दत्तात्रेय होसाबले ने वॉशिंगटन में कहा कि आरएसएस अमेरिकी श्वेत वर्चस्ववादी समूह कु क्लक्स क्लान (Ku Klux Klan) का भारतीय संस्करण नहीं है। उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन के कार्यों पर प्रकाश डाला। हडसन इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित न्यू इंडिया कॉन्फ्रेंस में एक संवादात्मक सत्र में बोलते हुए होसाबले ने कहा कि आरएसएस के बारे में वैसी ही गलत धारणाएं हैं जैसी अमेरिका में भारत के बारे में हैं।

RSS कु क्लक्स क्लान का भारतीय संस्करण नहीं

गुरुवार को लेखक वाल्टर रसेल मीड के साथ एक चर्चा के दौरान उन्होंने कहा, दशकों से, जानबूझकर या अनजाने में किसी एजेंडा के तहत या अन्यथा, यह धारणा बनाई गई है कि आरएसएस एक हिंदू वर्चस्ववादी संगठन है या यह ईसाई विरोधी, अल्पसंख्यक विरोधी, विकास विरोधी और आधुनिकीकरण विरोधी है। इसलिए जो सकारात्मक है उसे उजागर नहीं किया जाता; इसके बजाय, हमेशा विरोधी का प्रचार किया जाता रहा है– कु क्लक्स क्लान का कोई भारतीय संस्करण, लेकिन हम ये नहीं हैं।

End of Feed