दुनिया

जापान में टेस्टिंग के दौरान ही रॉकेट इंजन में हुआ विस्फोट, सफेद धुएं का उठा गुबार

Japan Rocket Engine Fire: जापान के एक छोटे नए रॉकेट के इंजन में मंगलवार को कंबस्टन टेस्ट के दौरान आग लग गई। इस मामले की जांच जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी को सौंपी गई है। बता दें कि यह कंबस्टन टेस्ट तानेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र में हो रहा था, जहां पर टेस्टिंग के दौरान रॉकेट विस्फोट हुआ।

Image

जापान रॉकेट इंजन विस्फोट

Photo : AP

Japan Rocket Engine Fire: जापान के एक छोटे नए रॉकेट के इंजन में मंगलवार को कंबस्टन टेस्ट के दौरान आग लग गई। जापान की क्योडो समाचार एजेंसी के अनुसार, आग लगने के बाद धमाका हुआ और सफेद धुएं का गुबार उठने लगा। पिछले वर्ष भी परीक्षण के दौरान इसी 'एप्सिलॉन एस इंजन' में धमाके के बाद ऐसे ही आग लगी थी।

कहां हुआ विस्फोट?

जापान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित तानेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र के प्रतिबंधित क्षेत्र में नए रॉकेट इंजन का कंबस्टन टेस्ट हुआ, जहां पर टेस्टिंग के दौरान रॉकेट विस्फोट हुआ। जिसके बाद जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी मामले की जांच कर रही है।

रॉकेट इंजन में क्यों हुआ विस्फोट?

क्योडो ने इसकी जांच करने वाली 'जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी' के हवाले से बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। क्योडो ने बताया कि पिछले वर्ष धातु के एक टुकड़े के पिघल जाने और इंजन के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त हो जाने पर धमाका हुआ था।

एप्सिलॉन एस रॉकेट का मकसद बढ़ते उपग्रह प्रक्षेपण बाजार में जापान की स्थिति को बेहतर बनाना है और इसकी पहली उड़ान अगले साल की शुरुआत में होने की उम्मीद थी। गौरतलब है कि जापान का H3 रॉकेट, जो फरवरी 2023 में अपनी पहली उड़ान में विफल रहा, ने लगातार तीन सफल उड़ानें भरी हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article