दुनिया

एक ऐसा द्वीप मिला, जो किसी नक्शे में भी नहीं था मौजूद...रिसर्चर्स देखकर क्यों हुए हैरान?

Antarctic Island News: इस द्वीप का ड्रोन और 'इको साउंडर' की मदद से व्यवस्थित रूप से सर्वेक्षण किया गया और उसका विवरण दर्ज किया गया। इस द्वीप का अभी तक कोई नाम नहीं रखा गया है।

Image

एक ऐसा द्वीप मिला, जो किसी नक्शे में भी नहीं था मौजूद...रिसर्चर्स देखकर क्यों हुए हैरान?

Antarctic Weddell Sea unknown mini-island: एक अभियान दल ने अंटार्कटिक के वेडेल सागर में पहले से मौजूद एक अज्ञात छोटे द्वीप की खोज की है। 130 मीटर लंबा और 50 मीटर चौड़ा यह द्वीप किसी भी समुद्री चार्ट पर दर्ज नहीं है। 'ब्लू न्यूज' के अनुसार, अब यह स्थिति बदलने वाली है। यानी जल्द इसका भी पता सबको मिल सकेगा।

जर्मनी स्थित 'अल्फ्रेड वेगेनर इंस्टीट्यूट' (AWI) के अनुसार, शोधकर्ता फरवरी की शुरुआत से ही 'पोलरस्टर्न' (Polarstern) नामक आइसब्रेकर (बर्फ तोड़ने वाले जहाज) पर सवार होकर इस क्षेत्र में यात्रा कर रहे थे। खराब मौसम की स्थिति के कारण, शोध कार्य को बीच में ही रोकना पड़ा, ताकि किसी द्वीप की आड़ में सुरक्षित आश्रय लिया जा सके।

AWI के वैज्ञानिक ड्रॉयटर ने बताया, 'अचानक एक 'हिमशैल' (iceberg) दिखाई दिया, जो कुछ-कुछ 'गंदा' सा लग रहा था।'

German Embassy London द्वारा X पर एक पोस्ट में कहा गया, 'जर्मनी के अल्फ्रेड वेगेनर इंस्टीट्यूट के रिसर्चर्स ने अंटार्कटिका में आइसब्रेकर पोलरस्टर्न पर एक एक्सपीडिशन के दौरान एक नया आइलैंड खोजा। टीम उस आइलैंड को देखकर हैरान रह गई जिसे नॉटिकल चार्ट पर सिर्फ डेंजर जोन के तौर पर मार्क किया गया था। अब काम इसका नाम ढूंढना है।'

इस द्वीप को बताया गया डेंजर जोन

करीब से जांच करने पर पता चला कि वह वास्तव में एक द्वीप था, जिसकी लंबाई लगभग 130 मीटर, चौड़ाई 50 मीटर और ऊंचाई 16 मीटर थी। समुद्री चार्ट पर इसे केवल एक ऐसा डेंजर जोन बताया गया, जिसे कभी एक्सप्लोर नहीं किया गया था और वह भी इसकी वास्तविक स्थिति से एक समुद्री मील की दूरी पर।

जल्द कोई नाम मिलेगा इस द्वीप को

इस द्वीप का ड्रोन और 'इको साउंडर' की मदद से व्यवस्थित रूप से सर्वेक्षण किया गया और उसका विवरण दर्ज किया गया। इस द्वीप का अभी तक कोई नाम नहीं रखा गया है, लेकिन जल्द ही इसे कोई नाम दिया जाएगा। इसके लिए एक निर्धारित प्रक्रिया को पूरा करना होगा। साथ ही, इस द्वीप को अंतरराष्ट्रीय समुद्री चार्टों और अन्य महत्वपूर्ण डेटा-सेटों में भी शामिल किया जाएगा।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ा author

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदे... और देखें

End of Article