Rajouri Encounter: कुलगाम के बाद अब राजौरी में सेना ने आतंकी को ठोका, मारे गिराए कुल 6 टेररिस्ट

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 17, 2023, 04:46 PM IST

Rajouri Encounter: मिली जानकारी के अनुसार इलाके में संदिग्ध गतिविधि के इनपुट के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया था।​ एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि इसके बाद हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ जारी है।

Rajouri Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को लगातार भारतीय सेना और स्थानीय पुलिस मार गिरा रही है। कुलगाम के बाद अब राजौरी में एक आतंकी मारा गया है। कुलगाम में शुक्रवार को ही 5 आतंकी मारे गए हैं। राजौरी में ऑपरेशन अभी भी जारी है, यहां और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

End of Feed