'ताकत के दम पर यथास्थिति बदलने की कोशिश बर्दाश्त नहीं', Quad देशों ने संयुक्त बयान जारी कर चीन को दिया कड़ा संदेश!

मनीला में हुई Quad समिट के बाद चारों देशों के नेताओं की बैठक के बाद संयुक्त बयान जारी हुआ है। इसमें सीमा पार आतंकवाद की निंदा की गई है। साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और साइबर सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई गई है।

फिलीपींस की राजधानी मनीला में मंगलवार को क्वाड (Quad) देशों के नेताओं की शिखर बैठक हुई। इस बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप,ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद चारों देशों ने संयुक्त बयान जारी किया है। इसमें चारों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान क्वाड नेताओं ने ताकत या दबाव के जरिए मौजूदा स्थिति को एकतरफा बदलने की कोशिशों का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई क्षेत्रीय तनाव बढ़ाती है और शांति एवं स्थिरता को कमजोर करती है।

Quad Summit 2026

क्वाड देशों ने जारी किया संयुक्त बयान।

संयुक्त बयान में आर्थिक दबाव बनाने और मनमाने निर्यात प्रतिबंधों को लेकर भी गंभीर चिंता जताई गई। चारों देशों ने महत्वपूर्ण सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाने, समुद्री और हवाई मार्गों की स्वतंत्रता बनाए रखने तथा भविष्य की तकनीकों में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया। बयान में भरोसेमंद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विकास और इस्तेमाल को भी सहयोग का अहम क्षेत्र बताया गया।

End of Feed