आतंकवाद पर भारत को मिला QUAD का समर्थन, क्वाड नेताओं ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया और ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ मंगलवार को अमेरिकी विदेश विभाग में आयोजित क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया।

QUAD Leaders Condemn Pahalgam Terror Attack: अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया है। क्वाड भागीदारों ने हिंसा की कड़ी निंदा की और आतंकी हमले के अपराधियों, आयोजकों और वित्तपोषकों को तुरंत न्याय के कटघरे में लाने का आह्वान किया। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी। हमलावरों के संबंध पाकिस्तान स्थित समूहों से पाए गए थे। आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों ने कई सटीक हमलों को अंजाम देकर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ढांचे को नष्ट किया था।

End of Feed