30 दिवसीय यूक्रेन युद्ध विराम प्रस्ताव पर पुतिन ने तोड़ी चुप्पी, ट्रंप के साथ पीएम मोदी का भी जताया आभार

पिछले महीने व्हाइट हाउस में ट्रंप के साथ अपनी बैठक के दौरान पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख को दोहराया और कहा था कि भारत तटस्थ नहीं है, बल्कि शांति के पक्ष में है।

Putin thanks PM Modi- अमेरिका के 30 दिवसीय यूक्रेन युद्ध विराम प्रस्ताव पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आखिर चुप्पी तोड़ी है। पुतिन ने युद्ध संकट को हल करने के मिशन के लिए डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य विश्व नेताओं के प्रति आभार जताया। बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में बोलते हुए पुतिन ने कहा कि वह लक्ष्य की दिशा में उनके प्रयासों के लिए सभी नेताओं के आभारी हैं।

Modi Putin

पुतिन ने जताया मोदी का आभार

पुतिन ने मोदी सहित कई नेताओं का जताया आभार

पुतिन ने संवाददाताओं से कहा, जहां तक यूक्रेन के युद्ध विराम के लिए तैयार होने की बात है, तो मैं आपको बताऊंगा कि मैं इसे कैसे देखता हूं। लेकिन मैं यूक्रेन समझौते पर इतना ध्यान देने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देकर शुरुआत करना चाहूंगा। हम सभी के पास अपने घरेलू मामलों को निपटाने के लिए पर्याप्त समय है। उन्होंने आगे कहा, लेकिन कई राष्ट्राध्यक्ष, जिनमें चीन के राष्ट्रपति, भारत के प्रधानमंत्री, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति शामिल हैं, इस मुद्दे पर विचार कर रहे हैं और इस पर अपना काफी समय दे रहे हैं। हम इसके लिए उन सभी के आभारी हैं, क्योंकि इस कवायद का उद्देश्य एक महान मिशन को प्राप्त करना है- शत्रुता और जानमाल के नुकसान को समाप्त करने का मिशन।

End of Feed