चीन के विजय दिवस समारोह में पुतिन, किम जोंग उन समेत 26 विदेशी नेता भाग लेंगे; जापान जता रहा विरोध

चीन के सहायक विदेश मंत्री होंग लेई ने गुरुवार को यहां घोषणा की कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आमंत्रण पर 26 विदेशी नेता विजय दिवस समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इन नेताओं में पुतिन और किम भी शामिल हैं।

China’s V-Day Parade: चीन ने गुरुवार को घोषणा की कि तीन सितंबर को होने वाले देश के विजय दिवस समारोह में सैन्य परेड में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन समेत 26 विदेशी नेता शामिल होंगे। चीन इस समारोह को द्वितीय विश्व युद्ध में जापानी आक्रमण के खिलाफ प्रतिरोध की लड़ाई बताता है। इस परेड में विदेशी नेताओं की मौजूदगी को लेकर जापान और चीन के बीच कूटनीतिक तनातनी हो गई है, क्योंकि तोक्यो ने विश्व नेताओं से इस आयोजन में शामिल न होने की अपील की थी। उसका कहना है कि इसमें जापान-विरोधी भावनाएं झलकती हैं। चीन ने जापान के इस अनुरोध पर नाराजगी जताते हुए कूटनीतिक विरोध दर्ज कराया है।

China PLA

चीन की विक्ट्री डे परेड में शामिल होंने 26 देशों के नेता (AP)

26 विदेशी नेता विजय दिवस समारोह में शामिल होंगे

चीन के सहायक विदेश मंत्री होंग लेई ने गुरुवार को यहां घोषणा की कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आमंत्रण पर 26 विदेशी नेता विजय दिवस समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इन नेताओं में पुतिन और किम जोंग भी शामिल हैं। हांग द्वारा जारी नेताओं की सूची के अनुसार, उपमहाद्वीप से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू परेड में शामिल होंगे। हांग ने कहा, तीन सितंबर को चीन एक भव्य सैन्य परेड का आयोजन करेगा, जो चीनी जनता के जापानी आक्रमण के खिलाफ युद्ध और फासीवादी विरोधी विश्व युद्ध में विजय की 80वीं वर्षगांठ को समर्पित होगी।

End of Feed