इमरान खान के भांजे की लाहौर में गिरफ्तारी, परिवार का आरोप शाहरेज को अगवा किया गया

इमरान खान के भांजे और अलीमा खान के बेटे शाहरेज़ खान को गुरुवार को लाहौर स्थित उनके घर से हथियारबंद लोगों ने उठा लिया। शुरुआत में PTI ने इसे अगवा बताया, लेकिन बाद में पुलिस ने पुष्टि की कि शाहरेज़ को 9 मई के मामलों में गिरफ्तार किया गया है।

लाहौर: इमरान खान के भांजे और अलीमा खान के बेटे शाहरेज़ खान को गुरुवार को लाहौर स्थित उनके घर से हथियारबंद लोगों ने उठा लिया। शुरुआत में PTI ने इसे अगवा बताया, लेकिन बाद में पुलिस ने पुष्टि की कि शाहरेज़ को 9 मई के मामलों में गिरफ्तार किया गया है।

imran khan

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री व पीटीआई नेता (फोटो -PTI)

DIG इन्वेस्टिगेशन ज़ीशान रज़ा ने बयान में कहा कि देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के लिए कोई रियायत नहीं हो सकती। हालांकि, पुलिस जबकि पुष्टि कर रही है लेकिन पीएम के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने जियो न्यूज के प्रोग्राम में कहा कि लाहौर पुलिस प्रमुख ने अलीमा खान के बेटे की गिरफ्तारी से इनकार किया है।

End of Feed