पाक सेना प्रमुख की भड़काऊ बयानबाजी; फिर अलापा टू नेशन थ्योरी का राग

India vs Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी तेज हो चुकी है। पड़ोसी मुल्क ने बार बार ये बताया कि वो अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता है। इसी बीच पाक आर्मी चीफ सैयद असीम मुनीर ने फिर भड़काऊ बयानबाजी की है। उन्होंने क्या कहा, इस रिपोर्ट में बताते हैं।

Provocative Statements by Pak Army Chief: पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल सैयद असीम मुनीर ने शनिवार को एक बार फिर द्वि-राष्ट्र सिद्धांत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इसके पीछे मूल विचार यह है कि मुस्लिम और हिंदू दो अलग-अलग राष्ट्र हैं।

Pakistan Army Chief General Asim Munir

पाकिस्तानी आर्मी चीफ सैयद असीम मुनीर ।

पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने की भड़काऊ बयानबाजी

मुनीर ने ऐबटाबाद के काकुल में पाकिस्तान मिलिट्री अकादमी (पीएमए) में पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए कहा, 'द्वि-राष्ट्र सिद्धांत इस मौलिक विश्वास पर आधारित है कि मुसलमान और हिंदू एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग राष्ट्र हैं। मुसलमान जीवन के सभी पहलुओं - धर्म, रीति-रिवाज, परंपरा, सोच और आकांक्षाओं - में हिंदुओं से अलग हैं।'

End of Feed