Protest Against Muslim: तुर्की और कई यूरोपीय देशों की आपसी लड़ाई अब इस्लाम के खिलाफ जंग का रूप लेती जा रही है। इस मामले में अब दुनिया के कई देश कूद पड़े हैं। रमजान के महीने में यूरोपीय देश डेनमार्क में विरोध कर रहे लोगों ने तुर्की दूतावास के सामने इस्लाम की धार्मिक किताब को जला दिया।
दअसल इस साल ये दूसरा मौका है जब डेनमार्क में कुछ राजनैतिक दलों के प्रदर्शनकारियों ने मुसमलमानों की सबसे पवित्र धार्मिक किताब कुरआन जला दिया इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने तुर्की का झंडा भी आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद से तुर्की भड़क गया है।
इस घटना के बाद तुर्की ने कुरान और झंडे पर हाल के हमलों को पर कड़ी निंदा व्यक्त की है। तुर्की ने विरोध व्यक्त करने के लिए अंकारा में डेनमार्क के राजदूत को तलब किया है। इस बैठक के दौरान, तुर्की सरकार ने डेनमार्क के अधिकारियों से अपराधियों के खिलाफ आवश्यक कदम उठाने और ऐसे उकसावों की पुनरावृत्ति को रोकने के उपाय करने का आग्रह किया।
