दुनिया

'नाजी सलामी' विवाद के बीच नेतन्याहू ने किया मस्क का बचाव, Elon Musk को बताया इजराइल का दोस्त

Nazi Salute Controversy: मस्क ने 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद के उद्घाटन समारोह के दौरान नाजी सलामी की तरह दिखने वाले हाथ के इशारे करके विवाद खड़ा कर दिया था। इस बीच, बेंजामिन नेतन्याहू ने नाज़ी सलामी विवाद के बीच अरबपति और अमेरिकी सरकार के दक्षता विभाग के प्रमुख एलन मस्क का बचाव किया।

Image

नेतन्याहू ने 'नाजी सलामी' विवाद के बीच मस्क का बचाव किया

Photo : ANI

Elon Musk Controversy: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने नाज़ी सलामी विवाद के बीच अरबपति और अमेरिकी सरकार के दक्षता विभाग के प्रमुख एलन मस्क का बचाव किया। मस्क को इजराइल का मित्र कहते हुए नेतन्याहू ने याद किया कि कैसे टेस्ला के सीईओ ने 7 अक्टूबर के हमले के बाद इजरायल का दौरा किया और उसके रक्षा के अधिकार का समर्थन किया और इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया। नेतन्याहू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एलन मस्क को गलत तरीके से बदनाम किया जा रहा है। एलन इजरायल के बहुत अच्छे मित्र हैं। उन्होंने 7 अक्टूबर के नरसंहार के बाद इजरायल का दौरा किया जिसमें हमास के आतंकवादियों ने होलोकॉस्ट के बाद यहूदी लोगों के खिलाफ सबसे बुरा अत्याचार किया था। उन्होंने तब से लगातार और जोरदार तरीके से इजरायल के नरसंहार करने वाले आतंकवादियों और उन शासनों के खिलाफ खुद की रक्षा करने के अधिकार का समर्थन किया है जो एकमात्र यहूदी राज्य का सफाया करना चाहते हैं। मैं इसके लिए उनका धन्यवाद करता हूं।

मस्क ने पलटवार करते हुए अपने आलोचकों को कट्टरपंथी वामपंथी करार दिया

बता दें, मस्क ने 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद के उद्घाटन समारोह के दौरान नाजी सलामी की तरह दिखने वाले हाथ के इशारे करके विवाद खड़ा कर दिया था। सोमवार को रिपब्लिकन के 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के कुछ घंटों बाद ट्रंप समर्थकों को संबोधित करते हुए मस्क ने 4 नवंबर के चुनाव के नतीजों को कोई साधारण जीत नहीं बताया। विवाद बढ़ने के बीच एलन मस्क ने आलोचनाओं पर पलटवार करते हुए अपने आलोचकों को कट्टरपंथी वामपंथी करार दिया और कहा कि उन्हें बेहतर गंदी चालों की जरूरत है। एक्स पर एक पोस्ट में मस्क ने कहा कि कट्टरपंथी वामपंथी वास्तव में इस बात से परेशान हैं कि उन्हें अपने व्यस्त दिन से समय निकालकर हमास की प्रशंसा करनी पड़ी और मुझे नाजी कहना पड़ा। सच कहूं तो उन्हें बेहतर गंदी चालों की जरूरत है। हर कोई हिटलर है का हमला बहुत थकाऊ है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article