दुनिया

अफगानिस्तान में फिर आया शक्तिशाली भूकंप, कुछ दिन पहले हजारों घर नष्ट हुए और 2000 से अधिक लोगों की हुई थी मौत

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 11, 2023, 08:41 AM IST

Earthquake In Afghanistan : अफगानिस्तान में फिर शक्तिशाली भूकंप आया। केंद्र 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर महसूस किए गए। कुछ दिन पहले आए भूकंप के जैसा ही जोरदागर झटका था।

Image

अफगानिस्तान में फिर भूकंप

Earthquake In Afghanistan : राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक अफगानिस्तान में आज (10 अक्टूबर) सुबह 06:11 बजे रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। जबकि जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने कहा कि बुधवार को उत्तर-पश्चिमी अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का एक और शक्तिशाली भूकंप आया। अनुसंधान केंद्र ने बताया कि झटके 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर महसूस किए गए। ताजा झटकों के कारण जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। यह शनिवार को हेरात शहर के उत्तर-पश्चिम में आए कई भूकंपों के कुछ दिनों बाद आया है। जिसमें 2,000 से अधिक लोग मारे गए और हजारों घर नष्ट हो गए। शनिवार का भूकंप 6.3 तीव्रता के साथ इस साल दुनिया में सबसे घातक भूकंपों में से एक था।

मंगलवार को अफगानिस्तान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ANDMA) के प्रवक्ता मुल्ला सैक ने पुष्टि की कि शनिवार के भूकंप के कारण हताहतों की संख्या 4,000 से अधिक हो गई है। इसके अलावा करीब 20 गांवों में लगभग 2,000 घर पूरी तरह से ढह गए हैं। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यालय ने भूकंप से निपटने के लिए 5 मिलियन डॉलर की सहायता की घोषणा की।

अफगानिस्तान की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली, जो काफी हद तक विदेशी सहायता पर निर्भर है। तालिबान के सत्ता में आने के बाद से दो वर्षों में गंभीर कटौती का सामना करना पड़ा है और कई अंतरराष्ट्रीय सहायता रोक दी गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की आपातकालीन प्रतिक्रिया के प्रमुख ने कहा कि मेडिकल और खाद्य सहायता के अलावा जीवित बचे लोगों को तापमान गिरने के कारण आश्रय की सख्त जरूरत है।

संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि जिंदा जान जिले में सबसे ज्यादा लोग मारे गए हैं। यहां भूकंप के कारण 1,294 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,688 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 485 लोग लापता हैं, जिनमें 191 पुरुष और 294 महिलाएं शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि छह स्कूलों के भी तबाह होने की खबर है।

तालिबान ने बताया कि 20 गांवों में लगभग दो हजार घर पूरी तरह तबाह हो चुके हैं। सबसे अहम बात यह है कि भूकंप प्रभावित क्षेत्र में केवल एक ही सरकारी अस्पताल है। इससे पहले, जून 2022 में पूर्वी अफगानिस्तान के पर्वतीय क्षेत्र में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 1,000 लोगों की मौत हो गई थी।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article