रूस में शक्तिशाली भूकंप, कामचटका प्रायद्वीप में 7.0 की तीव्रता से हिली धरती

Earthquake Today: रूस में आज तेज भूकंप के झटके लगे हैं। रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है।

Earthquake Today: रूस के पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप (Kamchatka Peninsula) क्षेत्र में शुक्रवार को 7.0 की तीव्र तीव्रता वाला शक्तिशाली भूकंप महसूस किया गया है। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 140 किलोमीटर (86.99 मील) की गहराई में स्थित था। झटकों से किसी नुकसान या हताहत की तात्कालिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

earthquke in russia

रूस में आज आया भूकंप

रूस में आज कब भूकंप आया?

NCS के अनुसार, भूकंप शुक्रवार सुबह 9:05 बजे भारतीय समयानुसार आया। इसकी गहराई 152 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र 52.068 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 157.164 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। अमेरिका के राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन (NOAA) ने कहा कि भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। न ही सुनामी को लेकर कोई परामर्श, निगरानी या खतरे की स्थिति घोषित की गई है।

End of Feed