India US Relations: हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर एक महत्वपूर्ण बातचीत हुई। यह बातचीत दोनों देशों (India America friendship) के रिश्तों को और मजबूत करने वाली मानी जा रही है। एक पत्रकार ने जब ट्रंप से पीएम मोदी (PM Modi) के साथ फोन पर हुई बातचीत को लेकर सवाल किया, जिसके जवाब में डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं "मेरी उनसे बहुत अच्छी बातचीत हुई। वे भारत से मेरे मित्र हैं और वे बहुत अच्छे हैं। हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई।" आपको बता दें कि दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से कई अहम मुद्दों पर चर्चा की और आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) ने इस बातचीत को बहुत सकारात्मक बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अपना पुराना और अच्छा मित्र कहा। ट्रंप ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के विकास के लिए बेहतरीन काम कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस बातचीत में दोनों नेताओं के बीच सम्मान और भरोसे की भावना साफ दिखाई दी।
भारत-अमेरिका साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार (Photo: PTI)
दोनों देशों के संबंध और होंगे मजबूत
इस चर्चा के दौरान भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, रक्षा, तकनीक और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी बात हुई। माना जा रहा है कि आने वाले समय में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। दोनों देश (Modi Trump call) पहले से ही कई अंतरराष्ट्रीय मंचों जैसे क्वाड में साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे। दोनों नेताओं ने यह भी चर्चा की कि आज की वैश्विक चुनौतियों जैसे आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और आर्थिक अनिश्चितता का मिलकर कैसे सामना किया जा सकता है। इस बातचीत ने यह संदेश दिया कि भारत और अमेरिका एक-दूसरे के सहयोगी के रूप में आगे बढ़ना चाहते हैं।
दोनों देशों के रिश्तों को मिलेगी नई दिशा
इस फोन कॉल के बाद कूटनीतिक हलकों में भी सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में उच्च स्तर की यात्राएं और नए समझौते हो सकते हैं, जो दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा देंगे। कुल मिलाकर अगर कहा जाए तो यह बातचीत भारत और अमेरिका के मजबूत होते रिश्तों का एक अच्छा उदाहरण है। इससे दोनों देशों के बीच दोस्ती, सहयोग और विश्वास और अधिक बढ़ने की उम्मीद है, जिसका फायदा आने वाले समय में दोनों देशों की जनता को मिलेगा।
