PM मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच हुई द्विपक्षीय मुलाकात, जानें किन-किन मुद्दों पर हुई बात

World News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के कजान शहर में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता में क्या कुछ हुआ आपको इस रिपोर्ट में सबकुछ बताते हैं।

Narendra Modi met with Xi Jinping: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के कज़ान में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि 'दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि दो पड़ोसी और दुनिया के दो सबसे बड़े राष्ट्रों के रूप में भारत और चीन के बीच स्थिर, पूर्वानुमानित और सौहार्दपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों का क्षेत्रीय और वैश्विक शांति और समृद्धि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यह बहुध्रुवीय एशिया और बहुध्रुवीय दुनिया में भी योगदान देगा। नेताओं ने रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने, रणनीतिक संचार को बढ़ाने और विकासात्मक चुनौतियों का समाधान करने के लिए सहयोग की तलाश करने की आवश्यकता को रेखांकित किया।'

Modi Meet Jinping

पीएम मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग की द्विपक्षीय वार्ता की बड़ी बातें।

5 साल बाद औपचारिक बैठक पर क्या बोले पीएम मोदी?

शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हम 5 साल बाद औपचारिक बैठक कर रहे हैं। हमारा मानना है कि भारत-चीन संबंध न केवल हमारे लोगों के लिए बल्कि वैश्विक शांति, स्थिरता और प्रगति के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। हम सीमा पर पिछले 4 वर्षों में उत्पन्न मुद्दों पर बनी आम सहमति का स्वागत करते हैं। सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता बनी रहनी चाहिए। आपसी विश्वास, आपसी सम्मान और आपसी संवेदनशीलता हमारे संबंधों का आधार बने रहना चाहिए।"

End of Feed