दुनिया में बज रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका, अब नामीबिया ने प्रदान किया देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 9, 2025, 07:35 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। पीएम मोदी ने इसका आभार जताते हुए कहा, वेल्वित्चिया मिराबिलिस से सम्मानित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है।

PM Modi In Namibia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका दुनिया में लगातार बज रहा है और उन्हें नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस से सम्मानित किया गया है। नामीबिया के राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह ने उन्हें विंडहोक में यह पुरस्कार प्रदान किया।

Modi in Namibia

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया ने किया सम्मानित (@MEAIndia)

पीएम मोदी ने जताया आभार

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामीबिया का आभार जताते हुए कहा, वेल्वित्चिया मिराबिलिस से सम्मानित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है। मैं राष्ट्रपति, नामीबिया सरकार और नामीबिया के लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। मैं 140 करोड़ भारतीयों की ओर से इस सम्मान को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं।

End of Feed