'यह समय युद्ध का नहीं है, समस्या का समाधान जंग के मैदान से नहीं निकलेगा', ईस्ट एशिया समिट में बोले PM मोदी

Narendra Modiat East Asia Summit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कहा है कि 'यह समय युद्ध का नहीं है और समस्या का समाधान जंग के मैदान में नहीं हो सकता।' युद्ध लड़ रहे देशों को संदेश देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जंग की जगह बातचीत और कूटनीति को प्राथमिकता देनी चाहिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • आसियान, ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेने के लिए लावोस गए हैं पीएम मोदी
  • अपनी इस यात्रा के दूसरे दिन पीएम ने ईस्ट एशिया समिट को संबोधित किया
  • पीएम ने फिर कहा कि यह समय युद्ध का नहीं है, समस्या का हल जंग से नहीं

Narendra Modiat East Asia Summit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कहा है कि 'यह समय युद्ध का नहीं है और समस्या का समाधान जंग के मैदान में नहीं हो सकता।' युद्ध लड़ रहे देशों को संदेश देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जंग की जगह बातचीत और कूटनीति को प्राथमिकता देनी चाहिए। पीएम ने यह बातें शुक्रवार को 19वें ईस्ट एशिया समिट को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के एक्ट इस्ट पॉलिसी के लिए यह समिट एक स्तंभ है। पीएम ने कहा, 'मैं भगवान बुद्ध की धरती से आया हूं। मैं कई बार कह चुका हूं कि यह समय युद्ध का नहीं है। समस्याओं का समाधान जंग के मैदान से नहीं निकल सकता।'

PM Narendra Modi

ईस्ट एशिया समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

संघर्षों का असर ग्लोबल साउथ के देशों पर सबसे ज्यादा-पीएम

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में संघर्ष चल रहे हैं और इसका सबसे बुरा नकारात्मक असर ग्लोबल साउथ के देशों पर हो रहा है। इसलिए संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करना जरूरी है। पीएम ने यूरेशिया एवं पश्चिम एशिया में शांति एवं स्थिरता लाने का भा आह्वान किया।

End of Feed