मिले हाथ, लेकिन चेहरे पर शिकन... रिश्तों में तल्खी के बीच बैंकॉक में हुई पीएम मोदी और यूनुस की मुलाकात

बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट और उनके भारत भाग आने के बाद से ही भारत-बांग्लादेश के बीच तनाव चरम पर पहुंचा हुआ है। रिश्तों की इसी कड़वाहट के बीच आज दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई।

Modi-Yunus Meeting: भारत-बांग्लादेश के बीच रिश्तों में तल्खी के बीच आज बैंकॉक में पीएम मोदी और बांग्लादेश के अंतरिम सरकार में सलाहकार मो. यूनुस की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने एक दूसरे से हाथ मिलाए लेकिन गर्मजोशी नजर नहीं आई है। इसके बाद दोनों नेताओं ने बैठक की। बिम्सटेक सम्मेलन के लिए बैंकॉक पहुंचे पीएम मोदी की यूनुस से ये पहली मुलाकात है। बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट और उनके भारत भाग आने के बाद से ही भारत-बांग्लादेश के बीच तनाव चरम पर पहुंचा हुआ है। रिश्तों की इसी कड़वाहट के बीच आज दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई।

Modi-Yunus meet

मोदी-यूनुस मुलाकात

क्या-क्या हुई बात

इस मुलाकात पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, यूनुस के साथ बैठक में मोदी ने बांग्लादेश के साथ सकारात्मक, रचनात्मक संबंध बनाने की भारत की इच्छा को रेखांकित किया। बैठक में पीएम मोदी ने बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर भारत की चिंताओं को भी सामने रखा। मोहम्मद यूनुस के साथ बैठक में पीएम मोदी ने लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण, समावेशी बांग्लादेश के लिए भारत के समर्थन को दोहराया।

End of Feed