PM Modi USA Visit: गर्मियों में अमेरिका का दौरा कर सकते हैं पीएम मोदी, बाइडन ने भेजा न्योता

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 1, 2023, 09:33 AM IST

PM Modi USA Visit: भारत इस वर्ष जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। भारत इस साल जी-20 से संबंधित कई कार्यक्रमों की मेजबानी भी कर रहा है, जिसके तहत सितंबर में एक शिखर सम्मेलन होगा जिसमें अन्य लोगों के साथ बाइडन की हिस्सा लेंगे। वहीं जी-20 के अलावा, प्रधानमंत्री मोदी को साल के उत्तरार्ध में कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करना है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस साल गर्मियों में अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। पीटीआई को मिली जानकारी के मुताबिक माना जा रहा है कि बाइडन ने मोदी को देश की राजकीय यात्रा के लिये आमंत्रित किया है।

pm modi usa visit

पीएम मोदी को बाइडन ने भेजा अमेरिका आने का न्योता

निमंत्रण स्वीकार

सूत्रों ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि इस निमंत्रण को सैद्धांतिक रूप में स्वीकार कर लिया गया है और दोनों पक्षों के अधिकारी अब पारस्परिक रूप से यात्रा की संभावित तारीखों पर चर्चा कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि अभी योजना पर चर्चा प्रारंभिक चरण में हैं।

End of Feed