PM मोदी को घाना में मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति महामा ने किया सम्मानित; दोनों देशों ने 4 समझौतों पर किए दस्तखत

PM Modi in Ghana: प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी का घाना के अकरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पीएम मोदी को घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया। इसके लिए पीएम मोदी ने घाना के राष्ट्रपति, घाना सरकार और वहां के लोगों का आभार जताया।

PM Modi in Ghana: प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी का घाना के अकरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ और उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। इस दौरान पीएम मोदी को घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया। इसके लिए पीएम मोदी ने घाना के राष्ट्रपति, घाना सरकार और वहां के लोगों का आभार जताया।

PM Modi in Ghana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा (फोटो साभार: @narendramodi)

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

पीएम मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में घाना में मिले सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मैं हमारे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, उनकी आकांक्षाओं, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं को तथा भारत और घाना के ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित करता हूं।

End of Feed