पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच पीएम मोदी का रूस दौरा रद्द, 9 मई को विक्ट्री डे परेड में मॉस्को नहीं जाएंगे

माना जा रहा है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से चल रहे तनाव के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

PM Modi Russia Visit Cancelled: पाकिस्तान से तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी का रूस दौरा रद्द हो गया है। पीएम मोदी 9 मई को विक्ट्री डे परेड में मॉस्को नहीं जाएंगे। रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने आज यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से चल रहे तनाव के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। पीएम मोदी को विक्ट्री डे परेड में शिरकत करनी थी और पुतिन से भी उनकी अहम मुलाकात होनी थी।

Modi Putin

पीएम मोदी का रूस दौरा रद्द

पहली सीसीएस बैठक के बाद बड़े फैसले

मोदी सरकार लगातार सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक कर रही है। मंगलवार 29 अप्रैल को दूसरी सीसीएस बैठक में पहलगाम की घटना के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा की गई। सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की पहली बैठक 23 अप्रैल को हुई थी और इसमें पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई थी। सीसीएस को दी गई जानकारी में आतंकवादी हमले के सीमा पार संबंधों को उजागर किया गया। इसके बाद सरकार ने सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए सिंधु जल संधि को स्थगित रखने सहित कई बड़े फैसले लिए थे।

End of Feed