जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए इटली रवाना हुए पीएम मोदी, बाइडन से मुलाकात के आसार

इटली ने 14 जून को होने वाले 50वें जी7 शिखर सम्मेलन के लिए भारत को 'आउटरीच कंट्री' के तौर पर आमंत्रित किया है। क्वात्रा ने मोदी की इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की पुष्टि की।

PM Modi in G-7 Summit: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली में जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मिलने की संभावना है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने बुधवार को यह जानकारी दी। अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए एयर फोर्स वन के विमान में इटली जाने दौरान सुलिवन ने संवाददाताओं से कहा, बाइडन को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी वहां आएंगे। भारत ने फिलहाल औपचारिक रूप से उनकी (मोदी) उपस्थिति की पुष्टि नहीं की है लेकिन हमें उम्मीद है कि दोनों नेता एक-दूसरे से मिल सकते हैं। मुलाकात कैसी होगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है क्योंकि कार्यक्रम बेहद व्यस्त है।

Biden Modi Meeting

इटली में हो सकती है मोदी-बाइडन मुलाकात (file photo)

मोदी के तीसरे कार्यकाल में पहली यात्रा इटली की

भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर गुरुवार को इटली के लिए रवाना हो गए हैं। इटली ने 14 जून को होने वाले 50वें जी7 शिखर सम्मेलन के लिए भारत को 'आउटरीच कंट्री' के तौर पर आमंत्रित किया है। क्वात्रा ने मोदी की इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की पुष्टि की।

End of Feed