PM मोदी पांच देशों की यात्रा पर हुए रवाना, पहला पड़ाव घाना; BRICS Summit में भी करेंगे शिरकत

BRICS Summit: पीएम मोदी अपनी 5 देशों की यात्रा पर रवाना हो गए है। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के दौरान ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए घाना, त्रिनिदाद, टोबैगो, अर्जेंटीना और नामीबिया के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

BRICS Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पांच देशों की यात्रा पर रवाना हुए। पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए घाना, त्रिनिदाद, टोबैगो, अर्जेंटीना और नामीबिया के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा की शुरूआत घाना से करेंगे। यह अफ्रीकी देश में प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा पर रवाना हुए

यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री घाना के राष्ट्रपति के साथ वार्ता करेंगे जिसमें मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा की जाएगी तथा आर्थिक, ऊर्जा, रक्षा सहयोग और विकास सहयोग साझेदारी के माध्यम से इसे बढ़ाने के लिए आगे के अवसरों पर चर्चा की जाएगी। विदेश मंत्रालय (एमईए) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने और ईसीओडब्ल्यूएएस (पश्चिमी अफ्रीकी राज्यों का आर्थिक समुदाय) और अफ्रीकी संघ के साथ भारत की भागीदारी को मजबूत करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगी। भारतीय प्रधानमंत्री की घाना यात्रा तीन दशकों के बाद हो रही है।

End of Feed