चीन पहुंचे पीएम मोदी, SCO समिट में लेंगे भाग, जिनपिंग-पुतिन से करेंगे मुलाकात

मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे और अंतिम चरण के तहत जापान से चीन के तियानजिन पहुंचे। एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और कई अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने की भी संभावना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन पहुंच गए हैं। पीएम मोदी यहां एससीओ समिट में शामिल होंगे। साथ ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच पीएम मोदी का चीन दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चीन जाने से पहले पीएम मोदी जापान के दौरे पर थे।

End of Feed