राष्ट्रपति इसाक से मुलाकात, नेतन्याहू के साथ बैठक, होलोकॉस्ट का दौरा, इजरायल दौरे के दूसरे दिन PM मोदी का कार्यक्रम

एपी की रिपोर्ट में नेतन्याहू के कार्यालय का हवाला देकर कहा गया है कि दोनों नेता आर्थिक, सुरक्षा और राजनीतिक सहयोग से जुड़े समझौतों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। चर्चा यह भी है कि इजरायल की वायु रक्षा प्रणाली आयरन डोम हासिल करने लिए भारत कोई समझौता कर सकता है।

PM Modi Israel Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिन के दौरे पर इजरायल पर हैं। उनके दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी का दूसरा दिन भी काफी व्यस्त है। गुरुवार को उनकी इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हेरजाग के साथ मुलाकात होनी है। इसके बाद वह प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। इसके बाद होटल किंग डेविड में दोनों देशों के बीच सहमति पत्रों (MoU) का आदान-प्रदान होगा। यहां प्रधानमंत्री भारत-यहूदी समुदाय के लोगों के साथ बातचीत भी करेंगे। पीएम मोदी होलोकॉस्ट जाकर वहां श्रद्धांजलि देने का भी कार्यक्रम है। इसके बाद शाम करीब छह बजे प्रधानमंत्री स्वदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।

india israel

इजरायल के दो दिन के दौरे पर हैं पीएम मोदी। तस्वीर-PIB

इजरायल की संसद नेसेट को संबोधित किया

बुधवार को इजरायल पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नेतन्याहू पत्नी के साथ पीएम की अगवानी करने के लिए एयरपोर्ट आए। इसके बाद पीएम ने इजरायल की संसद नेसेट को संबोधित किया। यह पहली बार था जब किसी भारतीय पीएम ने इजरायल की संसद को संबोधित किया। संसद में पीएम मोदी को सम्मान से नवाजा भी गया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी के लिए नेतन्याहू ने रात्रिभोज का आयोजन किया। इस दौरान इजरायल के पीएम भारतीय परिधान में नजर आए।

End of Feed