दुनिया

कायम है पीएम मोदी का जलवा, लोकप्रियता के मामले में दुनिया में नंबर-1

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2023, 09:19 PM IST

Most Popular World Leader: दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दबदबा देखने को मिला है। उन्होंने जो बाइडन समेत सभी वैश्विक दिग्गजों को पछाड़ दिया है और 76 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग के साथ विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं।

Image

दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

Photo : Times Now Digital

PM Modi News: सबसे लोकप्रिय वैश्विक नेता के तौर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बार फिर दुनियाभर में जलवा देखने को मिला है। मॉर्निंग कंसल्ट (Morning Consult) के एक सर्वेक्षण में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 76 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ एक बार फिर दुनिया के 'सबसे लोकप्रिय' नेताओं की सूची में अपना पहला स्थान पक्का किया है।

दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गज पीएम मोदी से पीछे

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Jo Biden) समेत दुनिया के सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। इस सर्वे में जो सबसे खास बात नजर आई वो ये है कि भारत के साथ संबंध खराब करने वाले कनाडा के जस्टिन ट्रूडो लिस्ट में टॉप-10 से भी बाहर हो गए हैं। ट्रूडो इस सूची में 13वें पायदान पर खिसक गए हैं। "ग्लोबल लीडर अप्रूवल" (Global Leader Approval) सर्वेक्षण के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग सूची में दूसरे स्थान पर काबिज मेक्सिको के राष्ट्रपति एन्ड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर (Andrés Manuel López Obrador) से 10 प्रतिशत अधिक है।

Narendra Modi

आंकड़ें।

जानें दुनिया का कौन सा नेता किस स्थान पर

लिस्ट में किस स्थान पर जॉर्जिया मेलोनी?

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 37% की अप्रूवल रेटिंग के साथ सूची में 8वें स्थान पर हैं। रेटिंग के अनुसार, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बर्सेट 58 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ तीसरे पायदान पर काबिज हैं। इस सर्वे में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की लोकप्रियता में भारी इजाफा देखने को मिला है। वो सबसे लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में छठे स्थान पर आ गई हैं। पीएम मोदी की रेटिंग ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सहित अन्य नेताओं से आगे है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article