दुनिया

PM मोदी भारत के महान प्रधानमंत्री और मेरे मेरे अच्छे दोस्त, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ टैरिफ डील पर दिया बड़ा बयान

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच होने वाली व्यापार शुल्क वार्ता के बहुत अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद जतायी। ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना अच्छा दोस्त और बेहद बुद्धिमान व्यक्ति बताया।

Image

ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के बहुत अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद जताई

Photo : ANI

Donald Trump: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना अच्छा दोस्त और बेहद बुद्धिमान व्यक्ति करार देते हुये अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच होने वाली व्यापार शुल्क वार्ता के बहुत अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद जतायी। अमेरिकी सामानों पर भारत और अन्य देशों द्वारा लगाये गये उच्च शुल्क की ट्रंप की ओर से की जा रही लगातार आलोचनाओं के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति की हालिया टिप्पणी बेहद महत्वपूर्ण है।

भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा शुल्क वसूलने वाले देशों में से एक- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में कहा कि प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी हाल ही में यहां आए थे और हम हमेशा से बहुत अच्छे मित्र रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा शुल्क वसूलने वाले देशों में से एक है। यह क्रूर है, यह क्रूर है। वे बहुत होशियार हैं। वह (मोदी) बहुत बुद्धिमान आदमी हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही। मुझे लगता है कि भारत और हमारे देश के बीच सब कुछ बहुत अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा कि और मैं कहना चाहता हूं कि आपके पास एक महान प्रधानमंत्री हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फरवरी में वाशिंगटन डीसी का दौरा किया था और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बातचीत की थी। मोदी के दूसरे कार्यकाल के लिये शपथ लेने के एक महीने से भी कम समय में मोदी की यह यात्रा हुयी थी। ट्रम्प ने पहले कहा था कि भारत बहुत अधिक शुल्क लगाने वाला देश है और उन्होंने दोहराया था कि अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क लगाने वाले देशों पर नया शुल्क दो अप्रैल से लागू हो जाएगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article