PM मोदी ने कम्युनिस्ट पार्टी सचिवालय में सचिव कै क्यू से की मुलाकात, जानें क्या कुछ हुई बात

SCO Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव कै क्यू से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने भारत-चीन सहयोग को मजबूत बनाने पर बातचीत की। इससे पहले रविवार को, प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तियानजिन में द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने आपसी विश्वास और सहयोग को जरूरी बताया।

SCO Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव कै क्यू से मुलाकात की, जो सत्ताधारी पार्टी की पोलित ब्यूरो स्थायी समिति के सदस्य हैं। इस दौरान दोनों ने भारत-चीन सहयोग को मजबूत बनाने पर बातचीत की।

Cai Qi

पीएम मोदी ने कम्युनिस्ट पार्टी सचिवालय में सचिव कै क्यू से की मुलाकात (फोटो साभार: @MEAIndia)

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पीएम मोदी और कै क्यू के बीच हुई मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा कीं। उन्होंने कहा, ''पीएम मोदी ने चीन के तियानजिन में पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य कै क्यू से मुलाकात की। आज की बैठक के अनुरूप, उन्होंने भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय आर्थिक, राजनीतिक और लोगों के बीच आपसी विचार साझा किए।

End of Feed