पीएम मोदी और मैक्रों ने की रणनीतिक साझेदारी सहित कई वैश्विक मुद्दों पर बात, भारत-फ्रांस संबंधों के खुलेंगे नए द्वार

विदेश सचिव मिस्री ने मारसेई में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रपति के विमान में बातचीत की, कहा जा सकता है कि भारत-फ्रांस संबंधों ने पूरी तरह से नई ऊचाइयों को छुआ है।

PM Modi, Macron Hold Talks: प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने मारसेई में की बातचीत, द्विपक्षीय संबंधों एवं वैश्विक व क्षेत्रीय मुद्दों पर की चर्चा। पीएम मोदी और मैक्रों ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को लेकर मजबूत प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी और मैक्रों ने रक्षा, असैन्य परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष के रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की।

Modi and Macron

मोदी-मैक्रों की बातचीत

विदेश सचिव मिस्री ने मारसेई में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रपति के विमान में बातचीत की, कहा जा सकता है कि भारत-फ्रांस संबंधों ने पूरी तरह से नई ऊचाइयों को छुआ है। पीएम मोदी और मैक्रों ने यूरोप, पश्चिम एशिया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

End of Feed