World Government Summit : पीएम मोदी बोले-सरकारों को चुनौतियों से बाहर निकाल सकता है साथ-सुथरा एवं पारदर्शी प्रशासन

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 14, 2024, 04:48 PM IST

World Government Summit : इस मौके पर पीएम ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नहयान के बहुमुखी नेतृत्व की तारीफ की। पीएम ने जाएद को दूरदर्शी नेता बताया। PM ने कहा कि सरकारों को प्रशासन के लिए तकनीक का इस्तेमाल एक जरिए के रूप में करना चाहिए।

World Government Summit : दुबई में आयोजित विश्व सरकार शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भ्रष्टाचार पर जमकर प्रहार किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि साथ-सुथरा एवं पारदर्शी प्रशासन दुनिया भर की सरकारों को चुनौतियों से बाहर निकाल सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व को स्मार्ट सरकारों की जरूरत है। सरकारों को प्रशासन के लिए तकनीक का इस्तेमाल एक जरिए के रूप में करना चाहिए। यह तकनीक पारदर्शी होना चाहिए न कि भ्रष्ट।

pm modi

विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी।

इस मौके पर पीएम ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नहयान के बहुमुखी नेतृत्व की तारीफ की। पीएम ने जाएद को दूरदर्शी नेता बताया।

End of Feed