दुनिया

इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री ने पत्नी के साथ मिलकर कर ली खुदकुशी, कहानी आपको झकझोर देगी

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2024, 05:21 PM IST

Netherlands Former PM Commit Suicide: यूरोपीय देश नीदरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ((Former Dutch PM)) ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर सुसाइड (duo euthanasia) कर लिया दोनों की शादी को 70 साल हो गए थे।

Image

नीदरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर सुसाइड कर लिया (फाइल फोटो)

Netherlands Former PM and His Wife Commit Suicide: नीदरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री (Former Dutch PM) ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर सुसाइड कर लिया ड्रीस वैन एग्ट (Dries van Agt) का 93 वर्ष की आयु में उनकी पत्नी यूजिनी (wife Eugenie) के साथ इच्छामृत्यु के माध्यम से निधन हो गया, जो नीदरलैंड में 'यूथेनेसिया' (euthanasia) के रूप में जानी जाने वाली बढ़ती घटना को दर्शाती है।

यूरोपीय देश के पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर सुसाइड कर लिया दोनों ने स्वेच्छा से मौत को गले लगाया, बताते हैं कि आखिरी समय तक दोनों ने हाथ थाम रखा था।

प्राण त्यागते दौरान भी ड्राइस और यूजीन एक दूसरे का हाथ थामे रहे

इसका एक मानवीय पहलू ये है कि ड्राइस अपनी पत्नी यूजीन से बहुत प्यार करते थे और प्राण त्यागते दौरान भी ड्राइस और यूजीन एक दूसरे का हाथ थामे रहे, कुछ साल पहले यूजीन ने बताया था कि ड्राइस आज भी उनको प्यार से 'माय गर्ल' कहकर पुकारते हैं।

दोनों लंबे समय से बीमार चल रहे थे

नीदरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ड्राइस वेन एग्त और उनकी पत्नी यूजीन दोनों लंबे समय से बीमार चल रहे थे यही नहीं वह काफी बूढे भी हो चले थे, यही वजह है कि उन्होंने इच्छा मृत्यु को मांगी।

70 साल एक दूसरे के साथ गुजारने के बाद मृत्यु को गले लगाया

नीदरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ड्राइस वेन एग्त और उनकी पत्नी यूजीन ने करीब 70 साल एक दूसरे के साथ गुजारने के बाद मृत्यु को गले लगा लिया है। दोनों की उम्र करीब 93-93 साल थी।

2019 में ब्रेन हेमरेज के बाद से बिल्कुल लाचार

ड्राइस वेन एग्त 1977 से 1982 के बीच नीदरलैंड के प्रधानमंत्री पद पर रहे वह क्रिश्चियन डेमोक्रेट पार्टी का हिस्सा थे ड्राइस 2019 में ब्रेन हेमरेज के बाद से बिल्कुल लाचार हो गए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article