दुनिया

फिलाडेल्फिया में हुई विमान दुर्घटना, 6 लोगों के मौत की खबर; राहत और बचाव कार्य जारी

Philadelphia Plane Crash: उत्तर-पूर्व फिलाडेल्फिया के अधिकारियों ने बताया कि एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस ने रूजवेल्ट मॉल के पास संदिग्ध विमान दुर्घटना का पता लगाया, जो रूजवेल्ट बुलेवार्ड और कॉटमैन एवेन्यू पर स्थित है। इस हादस में 6 लोगों के मौत की खबर है जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

Image

फिलाडेल्फिया में विमान हादसे का शिकार, कई लोग घायल

Photo : Twitter

Philadelphia Plane Crash: उत्तर-पूर्व फिलाडेल्फिया के अधिकारियों ने बताया कि रूजवेल्ट मॉल के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस ने रूजवेल्ट मॉल के पास संदिग्ध विमान दुर्घटना का पता लगाया, जो रूजवेल्ट बुलेवार्ड और कॉटमैन एवेन्यू पर स्थित है। पुलिस के अनुसार, इस हादस में 6 लोगों के मौत की खबर है जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मॉल को खाली कराया जा रहा है। घटना से प्राप्त वीडियो और तस्वीरों में कई दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचती हुई दिखाई दे रही हैं।

रूजवेल्ट मॉल के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान

जानकारी के अनुसार, फिलाडेल्फिया पुलिस ने पूरे शहर में आपातकालीन प्रतिक्रिया को सक्रिय कर दिया है। कई आपातकालीन दल कॉटमैन और नॉर्थईस्ट फिलाडेल्फिया में बुलेवार्ड में रूजवेल्ट मॉल के पास एक छोटे विमान दुर्घटना की जगह पर पहुंचे हैं। दुर्घटना में एक बड़ा विस्फोट हुआ, जिससे कई घरों में आग लग गई। रिपोर्ट बताती है कि जमीन पर कई लोग घायल हुए हैं, और विमान में दो व्यक्ति सवार थे। ताजा जानकारी के मुताबिक, इस विमान हादसे में कई घर और कारों में आग लग गई है। विमान इन घरों पर आकर गिरा था। फिलाडेल्फिया आपातकालीन प्रबंधन कार्यालय ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि कथित दुर्घटना के क्षेत्र में एक बड़ी घटना हुई है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article