पाकिस्तान के पेशावर में भीषण हादसा: स्कूल की छत ढहने से 13 साल से कम उम्र के 20 बच्चों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार

Lady Reading Hospital Peshawar School Incident: पेशावर के दिर कॉलोनी स्थित एक प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से 20 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। लेडी रीडिंग अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

Peshawar School Roof Collapse Dir Colony: पाकिस्तान के पेशावर से एक बेहद झकझोर देने वाली और दर्दनाक खबर सामने आई है। शहर की दिर कॉलोनी (Dir Colony) स्थित एक निजी स्कूल (Private School) की अचानक छत गिरने से कम से कम 20 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है और राहत-बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

पाकिस्तान स्कूल हादसा

पाकिस्तान स्कूल हादसा (स्क्रीनग्रैब)

लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मुहम्मद आसिम ने एक बयान में पुष्टि की कि इस घटना में 21 लोगों की मौत हो गई है और अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। गुरुवार को पेशावर की दिर कॉलोनी में एक निजी स्कूल की छत ढह जाने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 20 छात्र और एक महिला शिक्षिका शामिल हैं।

End of Feed