Volcanic Eruption: आइसलैंड में ज्वालामुखी विस्फोट के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया

Volcanic Eruption in Iceland: भूकंपीय गतिविधि शुरू होने के तुरंत बाद ग्रिंडाविक शहर से लगभग 100 लोगों को निकाला गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध ‘ब्लू लैगून’ भूतापीय स्पा से भी लोगों को हटाया गया।

Volcanic Eruption in Iceland: दक्षिण-पश्चिमी आइसलैंड में ज्वालामुखी विस्फोट के कारण स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना पड़ा है। राष्ट्रीय प्रसारक आरयूवी ने खबर दी है।आइसलैंड के मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी रेक्जाविक के दक्षिण-पश्चिम में रेक्जानेस प्रायद्वीप पर तीव्र भूकंपीय झटकों के बाद बुधवार सुबह करीब चार बजे विस्फोट शुरू हुआ।

Volcanic Eruption in Iceland

दक्षिण-पश्चिमी आइसलैंड में ज्वालामुखी विस्फोट (फाइल फोटो:istock)

स्थानीय पुलिस आयुक्त मार्गरेट क्रिस्टिन पाल्सडॉटिर ने कहा कि निकासी सुचारू रूप से चली और यह अभियान लगभग 90 मिनट तक चला।

End of Feed