पेरिस बहुत जल्द एक मुस्लिम शहर बनने जा रहा है, ट्रंप ने फ्रांस में हुए दंगों को लेकर मैक्रों को घेरा

"बॉर्डर बंद करो, स्थिति पर नियंत्रण पाओ"सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर एक पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि फ्रांस इस समय हिंसा की आग में जल रहा है।

Trump on France: फ्रांस में महंगाई, स्कूली शिक्षा के गिरते स्तर और आर्थिक बदहाली के खिलाफ शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों ने हिंसक दंगों का रूप ले लिया है। स्थिति को संभालने के लिए कई शहरों में कर्फ्यू लगाया गया है और हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस देशव्यापी हिंसा के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की इमिग्रेशन (प्रवासन) नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।

Trump France

फ्रांस में दंगों पर भड़के ट्रंप

ट्रंप का सख्त बयान

"बॉर्डर बंद करो, स्थिति पर नियंत्रण पाओ"सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर एक पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि फ्रांस इस समय हिंसा की आग में जल रहा है। फ्रांस जल रहा है! एक पूरी तरह से अलग दुनिया के लोगों के आव्रजन (इमिग्रेशन), जिनके दिलों में नफरत भरी है, उसने इस महान देश को तबाह कर दिया है। बहुत देर होने से पहले अपनी सीमाओं को बंद करें और स्थिति पर नियंत्रण पाएं। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अगर मैक्रों प्रशासन ने कठोर कदम नहीं उठाए, तो पेरिस की स्थिति और भी बदतर हो जाएगी।

End of Feed