सूडान: हमलावरों ने ओमडुरमैन शहर में बाजार पर किया हमला, महिलाओं और बच्चों समेत 54 लोगों की मौत

इसमें कहा गया है कि अस्पताल ले जाए गए अधिकांश शव महिलाओं और बच्चों के थे, साथ ही कहा गया कि अस्पताल में चिकित्सा टीमों, विशेषकर सर्जनों और नर्सों की काफी कमी है।

Sudan Attack: सूडान के शहर ओमडुरमैन में एक खुले बाजार में देश की सेना के खिलाफ लड़ रहे एक अर्धसैनिक समूह के हमले में करीब 54 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सबरीन मार्केट पर रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के हमले में कम से कम 158 अन्य लोग घायल भी हो गए। बढ़ते गृह युद्ध में घातक हमलों की श्रृंखला में यह नया हमला था जिसने पूर्वोत्तर अफ्रीकी देश को तबाह कर दिया है। आरएसएफ की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई।

Sudan

सूडान में हमला

हताहतों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल

संस्कृति मंत्री और सरकार के प्रवक्ता खालिद अल-अलेसिर ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि हताहतों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमले के कारण निजी और सार्वजनिक संपत्तियों को व्यापक नुकसान हुआ। उन्होंने एक बयान में कहा, यह आपराधिक कृत्य इस मिलिशिया के खूनी रिकॉर्ड को बढ़ाता है। यह अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का घोर उल्लंघन है। सूडान के डॉक्टर सिंडिकेट ने आरएसएफ के हमले की निंदा की। इसमें कहा गया है कि एक गोला अल-नाव अस्पताल से कुछ मीटर की दूरी पर गिरा, जिससे बाजार में ज्यादातर लोग हताहत हुए।

End of Feed