दुनिया

Pannun Murder Plot: खालिस्तानी आतंकी पन्नू बना था भारत-अमेरिका ड्रोन सौदे की राह का 'रोड़ा', अमेरिकी सांसद के दावे ने खड़े किए कई सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2024, 03:01 PM IST

Pannun Murder Plot: अमेरिकी सांसद बेन कार्डिन ने कहा कि बाइडन प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया कि भारत अमेरिकी जमीन पर एक खालिस्तानी अलगाववादी की हत्या की कथित साजिश की जांच करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस आश्वासन के बाद ही उन्होंने ड्रोन सौदे को लेकर आपनी आपत्तियां वापस लीं।

Image

गुरपतवंत सिंह पन्नू

Photo : Twitter

Pannun Murder Plot: अमेरिका ने 3.99 अरब डॉलर की अनुमानित लागत पर भारत को 31 एमक्यू-9बी सशस्त्र ड्रोन की बिक्री को मंजूरी दे दी। यह मंजूरी तब दी गई है जब भारत ने आश्वासन दिया है कि वह खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह की हत्या की साजिश मामले में चल रही जांच में सहयोग करने को तैयार है। चौंकाने वाला यह दावा अमेरिका के प्रभावशाली सांसद बने कार्डिन की ओर से किया गया है। उन्होंने कहा है कि इस आश्वासन के बाद ही उन्होंने अपनी आपत्तियां वापस ली हैं।

दरअसल, बीते महीनों अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ था। इसका आरोप भारत पर लगा था, कहा गया था कि भारत सरकार के इशारे पर पन्नू की हत्या की साजिश रची गई थी। इसको लेकर एक जांच भी शुरू की गई है। अमेरिका के प्रभावशाली सांसद बेन कार्डिन ने कहा है कि उन्होंने देश के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के साथ महीनों तक चली लंबी वार्ता के बाद भारत के साथ 3.99 अरब अमेरिकी डॉलर के ड्रोन सौदे को लेकर अपनी आपत्ति वापस ली।

बाइडन प्रशासन ने सीनेटर को दिया आश्वासन

अमेरिका के प्रभावशाली सांसद बेन कार्डिन ने कहा कि बाइडन प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया कि भारत अमेरिकी जमीन पर एक खालिस्तानी अलगाववादी की हत्या की कथित साजिश की जांच करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस आश्वासन के बाद विदेश संबंध मामलों की सीनेट की प्रभावशाली समिति के अध्यक्ष सीनेटर बेन कार्डिन ने सौदे को लेकर अपनी आपत्तियां वापस ले लीं। डेमोक्रेटिक नेता कार्डिन ने एक बयान में कहा कि उन्होंने सौदे को तभी मंजूरी दी जब बाइडन प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया कि भारत सरकार अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में भारत के कथित संबंधों की समग्र जांच करने के लिए और अमेरिकी न्याय विभाग की जांच में पूरा सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।

जून में की गई थी ड्रोन सौदे की घोषणा

इससे समुद्री मार्गों में मानवरहित निगरानी और टोही गश्त के जरिये वर्तमान और भविष्य के खतरों से निपटने के लिए भारत की क्षमता को बढ़ेगी। इस ड्रोन सौदे की घोषणा जून 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा के दौरान की गई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article