2 महीने का खाना जमा कर लो, भारत हमला कर सकता है- पाकिस्तानी नेताओं की अपील; पहलगाम हमले के बाद पाक आर्मी में खौफ

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया। नई दिल्ली ने इस्लामबाद के खिलाफ कई सख्त कूटनीतिक और रणनीतिक कदम उठाए हैं। इनमें 1960 के सिंधु जल समझौते को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने, अटारी इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट को बंद करने, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने, शामिल हैं।

पाकिस्तान इस समय इतना खौफ में है कि वो अपने लोगों से 2 महीने का खाना, स्टोर करने के लिए कह रहा है। पीओके में पाकिस्तानी नेता, लोगों से अपील कर रहे हैं कि जंग कभी हो सकती है, इसलिए वो अपने घरों में दो महीने का खाना जमा करके रख लें।

End of Feed