दुनिया

गाजा में बड़ा घटनाक्रम, फिलिस्तीन के PM शतायेह का हुआ इस्तीफा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2024, 05:44 PM IST

Mohammad Shtayyeh : अमेरिका चाहता है कि युद्ध समाप्त होने के बाद गाजा पर शासन करने के लिए एक संशोधित फलस्तीनी प्राधिकरण बने, लेकिन उस सोच को साकार करने में कई बाधाएं बनी हुई हैं।

Image

फिलिस्तीन के पीएम का इस्तीफा।

Photo : AP

Mohammad Shtayyeh : फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री मोहम्मद शतायेह ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। समझा जाता है कि उनके इस्तीफे के बाद गाजा में इजरायल और हमास के बीच हाल के संघर्ष के बाद फिलिस्तीन के लोगों में एक राजनीतिक व्यवस्था पर एक व्यापक सहमति तैयार करने का रास्ता खुल सकता है। बताया जाता है कि फिलिस्तीनी प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव करने के लिए राष्ट्रपति महमूद अब्बास पर अमेरिका का दबाव लगातार बढ़ रहा था जिसके बाद पीएम के इस्तीफे के रूप में यह बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है।

राष्ट्रपति ने अभी स्वीकार नहीं किया इस्तीफा

राष्ट्रपति अब्बास को अभी यह तय करना होगा कि वह शतायेह और उनकी सरकार का सोमवार को दिया गया इस्तीफा स्वीकार करते हैं या नहीं। यह कदम पश्चिमी समर्थित फलस्तीनी नेतृत्व द्वारा उस बदलाव को स्वीकार करने की इच्छा का संकेत देता है जो फलस्तीनी प्राधिकरण को फिर से मजबूत करने के लिए आवश्यक सुधारों की शुरुआत कर सकता है।

अमेरिका संशोधित फलस्तीनी प्राधिकरण चाहता है

अमेरिका चाहता है कि युद्ध समाप्त होने के बाद गाजा पर शासन करने के लिए एक संशोधित फलस्तीनी प्राधिकरण बने, लेकिन उस सोच को साकार करने में कई बाधाएं बनी हुई हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article