भारत के सख्त कदमों से बिलबिलाया पाकिस्तान, गुरुवार को बुलाई अहम बैठक, तीनों आर्मी चीफ भी होंगे शामिल

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए उसके साथ राजनयिक संबंधों में व्यापक कटौती, 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित करने और अटारी चौकी को बंद किए जाने समेत कई फैसले किए।

Pakistan's Top Leadership Meeting: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के सख्त कदमों से पाकिस्तान बिलबिला उठा है। इसे लेकर पाकिस्तान ने गुरुवार को अहम बैठक बुलाई है जिसमें सैन्य नेतृत्व भी शामिल होगा। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार रात कहा कि सिंधु जल संधि को स्थगित करने और राजनयिक संबंधों में कटौती करने के भारत के कदम पर उचित जवाब के लिए शीर्ष असैन्य और सैन्य नेतृत्व बृहस्पतिवार को बैठक करेंगे।

Shehbaz Sharif

पाकिस्तानी नेताओं की बैठक

भारत ने उठाए सख्त कदम

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए उसके साथ राजनयिक संबंधों में व्यापक कटौती, 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित करने और अटारी चौकी को बंद किए जाने समेत कई फैसले किए। आसिफ ने एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की एक बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय कदमों का उचित जवाब देने के लिए निर्णय लिए जाएंगे।

End of Feed