बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों का कहर, 17 विद्रोहियो को मार गिराया

पाकिस्तानी सेना के अंतर-सेवा जनसंपर्क (आईएसपीआर) के अनुसार, घटना के बाद, सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान के विभिन्न जिलों में कई खुफिया-आधारित अभियान (आईबीओ) चलाए, जिनमें 17 आतंकवादी मारे गए।

17 Rebels Killed in Balochistan: अशांत बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में पिछले सप्ताह एक शटल ट्रेन पर हुए बम हमले के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कम से कम 17 संदिग्ध विद्रोहियों को मार गिराया है। 24 मई को क्वेटा के एक स्टेशन के पास शटल ट्रेन पर हुए संदिग्ध आत्मघाती हमले में तीन सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम 16 लोग मारे गए और कई घायल हो गए।

pak army baluch

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों का कहर (File photo)

IBO ने चलाया अभियान

पाकिस्तानी सेना के अंतर-सेवा जनसंपर्क (ISPR) के अनुसार, घटना के बाद, सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान के विभिन्न जिलों में कई खुफिया-आधारित अभियान (IBO) चलाए, जिनमें 17 आतंकवादी मारे गए। आईएसपीआर के बयान के अनुसार, सुरक्षा बलों ने मस्तुंग, नुश्की, ज़हरी, खुज़दार और केच में चलाए गए अभियानों के दौरान कई आतंकवादी ठिकानों को प्रभावी ढंग से निशाना बनाया।

End of Feed