Shehbaz Sharif News: पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के घर एक संदिग्ध शख्स घुस गया। जियो न्यूज के मुताबिक उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट को सौंप दिया है। उस व्यक्ति से पूछताछ जारी है।पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को एक अज्ञात स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पीएम के आवास पर अधिक सुरक्षा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि संदिग्ध ने तीन अलग-अलग रास्तों से होते हुए प्रधानमंत्री आवास तक अपना रास्ता बनाया।गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध से पूछताछ कर रही हैं। जियो न्यूज ने बताया कि एजेंसियों ने सीसीटीवी फुटेज भी हासिल कर ली है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि संदिग्ध घर में कैसे घुसा था।
खतरे की जद में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ, संदिग्ध शख्स की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ
- Authored by: ललित राय
- Updated Apr 9, 2023, 02:07 PM IST
Shehbaz Sharif News: पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के घर एक संदिग्ध शख्स घुस गया। जियो न्यूज के मुताबिक उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट को सौंप दिया है। उस व्यक्ति से पूछताछ जारी है।
End of Feed
