फिर पाकिस्तान ने अलापा कश्मीर राग, संसद में पास किया जनमत संग्रह की मांग वाला प्रस्ताव

कश्मीर मामलों के मंत्री अमीर मुकाम ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को जम्मू-कश्मीर से जुड़े विवाद को सुलझाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान के लोग अपने कश्मीरी भाइयों और बहनों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

पाकिस्तान की संसद ने मंगलवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें भारत से कश्मीर में जनमत संग्रह कराने की मांग दोहराई गई है। भारत सरकार पाकिस्तान की इस मांग को कई बार ठुकरा चुकी है। 'रेडियो पाकिस्तान' की खबर के मुताबिक, कश्मीर मामलों के मंत्री अमीर मुकाम ने सदन में यह प्रस्ताव पेश किया, जिसमें कश्मीरी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए पाकिस्तान के "अटूट नैतिक, राजनीतिक और राजनयिक समर्थन" की पुष्टि की गई है।

End of Feed