गोल्डन फिश बेचकर पाकिस्तान का मछुआरा हुआ मालामाल, रातोंरात बना करोड़पति

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 10, 2023, 05:26 PM IST

पाकिस्तान फिशरमेन फोल्क फोरम के मुबारक खान ने कहा, शुक्रवार सुबह कराची बंदरगाह पर मछुआरों ने नीलामी में वह मछली लगभग सात करोड़ रुपये में बेच दी।

Pakistani Fisherman: पाकिस्तान के कराची शहर में एक मछुआरा कई औषधीय गुणों वाली दुर्लभ मछली की नीलामी के बाद रातोंरात करोड़पति बन गया। इब्राहिम हैदरी गांव में रहने वाले हाजी बलोच और उनके दल ने सोमवार को अरब सागर से ‘गोल्डन फिश’ या स्थानीय बोली में सोवा कही जाने वाली मछली पकड़ी। पाकिस्तान फिशरमेन फोल्क फोरम के मुबारक खान ने कहा, शुक्रवार सुबह कराची बंदरगाह पर मछुआरों ने नीलामी में वह मछली लगभग सात करोड़ रुपये में बेच दी।

fish suwa

पाकिस्तानी मछुआरे को मिली गोल्डन फिश

बहुमूल्य और दुर्लभ सोवा मछली

सोवा मछली को बहुमूल्य और दुर्लभ माना जाता है क्योंकि इसके पेट से निकलने वाले पदार्थों में बेहतरीन उपचार और औषधीय गुण होते हैं। मछली से प्राप्त धागे जैसे पदार्थ का उपयोग शल्य चिकित्सा (सर्जरी) प्रक्रियाओं में भी किया जाता है। अक्सर 20 से 40 किलोग्राम वजन और 1.5 मीटर तक लंबाई वाली इस मछली की पूर्वी एशियाई देशों में बहुत मांग है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि सोवा मछली सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व भी रखती है, इसका उपयोग पारंपरिक दवाओं और स्थानीय व्यंजनों में किया जाता है।

End of Feed