दुनिया

होर्मुज की नाकेबंदी के बीच ईरान पहुंचा पाकिस्तानी डेलीगेशन, अब्बास अराघची ने किया आसिम मुनीर का स्वागत

पाकिस्तान के सेना प्रमुख, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर, ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता फिर से शुरू करने पर उच्च स्तरीय वार्ता करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में ईरान पहुंचे हैं।इससे पहले, ईरान की सेना ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी ईरानी बंदरगाहों पर जारी रहती है तो वह खाड़ी और ओमान सागर के साथ-साथ लाल सागर के माध्यम से व्यापार अवरुद्ध कर देगी।

Image

ईरान पहुंचा पाकिस्तानी डेलीगेशन।

पश्चिम एशिया में टकराव और पाकिस्तान की मध्यस्थता में इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता का पहला चरण फेल होने के बाद अब नए सिरे से इस कवायद को बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में अब पाकिस्तानी डेलीगेशन ईरान पहुंचा है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर वरिष्ठ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए ईरान पहुंचे हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी शामिल हैं।

वहीं, ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत फिर से शुरू करने के लिए एक उपयुक्त समय पर सहमति बनाने की भी आवश्यकता है। साथ ही युद्धविराम से संबंधित कुछ मुद्दों पर चर्चा करने की भी जरूरत है ताकि जब इस मसले पर दोनों पक्ष फिर से वार्ता की मेज पर आमने-सामने हों तो किसी तरह का गतिरोध न हो। जिसमें लेबनान में युद्धविराम का पालन न होना और ईरान की जब्त संपत्तियों की रिहाई शामिल हैं। बातचीत के दूसरे दौर में प्रवेश करने से पहले ईरानियों के लिए इस बात को स्वीकार करना बेहद महत्वपूर्ण है।

ऊदी अरब और कतर की यात्रा पर हैं शहबाज

पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पहले ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बुधवार को सऊदी अरब, कतर और तुर्कीये की आधिकारिक यात्राओं पर हैं। विदेश कार्यालय ने कहा कि सऊदी अरब और कतर की ये यात्राएं द्विपक्षीय संदर्भ में होंगी, जहां प्रधानमंत्री दोनों देशों के नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और जारी द्विपक्षीय सहयोग के साथ-साथ क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा पर चर्चा करेंगे।

ये दौरे जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान को एक समझौते पर पहुंचने में मदद करने के प्रयासों का हिस्सा हैं। इससे पहले, अमेरिका और ईरान ने सप्ताहांत में पाकिस्तान में अपने संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से प्रत्यक्ष वार्ता की, लेकिन वार्ता रविवार सुबह बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई। एक अधिकारी के अनुसार, दूसरे दौर की वार्ता आने वाले दिनों में होने की उम्मीद है, जिसके लिए पाकिस्तान पूरा प्रयास कर रहा है।

ईरान ने दी है ट्रंप को धमकी

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर तब ईरान पहुंचे हैं जब अमेरिकी नौसैनिकों की ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी जारी है। और ईरान ने इसका खुलकर विरोध किया है। ईरान ने अमेरिका को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अमेरिका की नाकेबंदी जारी रहती है तो वह लाल सागर, फारस की खाड़ी और ओमान सागर में व्यापारिक जहाजों की आवाजाही बाधित कर देगा।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article