पाकिस्तान में शिया-सुन्नी के बीच भड़की हिंसा हुई और तेज, खैबर पख्तूनख्वा में 100 की मौत, 200 से ज्यादा लोग घायल

पाकिस्तान में ताजा हिंसा शिया मिलिशिया समूहों द्वारा किए गए जवाबी हमले का परिणाम है। इससे पहले गुरुवार को पाराचिनार से जा रहे यात्री वैन के काफिले पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर 47 शिया मुसलमानों को मार डाला था।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान में शिया और सुन्नी के बीच हिंसा
  • मारे गए 100 से ज्यादा लोग
  • खैबर पख्तूनख्वा में भड़की है हिंसा

पाकिस्तान में शिया और सुन्नी के बीच हिंसा जोर पकड़ती दिख रही है। एक के बाद एक हो रहे हमलों में अबतक 100 लोगों की मौत हो गई है और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में यह हिंसा पिछले 24 घंटों से फैली है। इस हिंसा की आग फिलहाल बुझती नहीं दिख रही है। और हमले की आशंका बनी हुई है। कुर्रम जिले में सांप्रदायिक हिंसा का इतिहास रहा है। प्रांतीय गवर्नर फैसल करीम कुंदी के अनुसार, सितंबर में अलग-अलग घटनाओं में दोनों संप्रदायों के कम से कम 60 लोग मारे गए थे।

pakistan violence

पाकिस्तान में शिया और सुन्नी के बीच भड़की हिंसा

End of Feed